iPhone 18 Pro Latest Leaks & Rumors 2026: Design, Dynamic Island, Face ID & Launch Update

iPhone 18 Pro Latest Leaks और क्या मिल सकता हैं 2026 में

Apple के अगले फ्लैगशिप iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max से जुड़ी लेटेस्ट लीक और रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। टेक कम्युनिटी में इस स्मार्टफोन को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं, खासकर डिज़ाइन, डिस्प्ले और बायोमेट्रिक बदलाव को लेकर। नीचे इसके ताज़ा अपडेट्स दिए गए हैं।

1) Dynamic Island में बड़ा बदलाव

हाल की रिपोर्ट्स के अनुसार Apple Dynamic Island में सबसे बड़ा बदलाव कर सकता है। पहले कुछ लीक में कहा गया था कि Dynamic Island पूरी तरह हट सकता है, लेकिन अब हालिया सूत्रों का कहना है कि यह यही feature रहेगा, लेकिन बहुत छोटा और sleeker form में आएगा। 
इस redesign से स्क्रीन के ऊपर वाला हिस्सा और edge-to-edge जैसा लगेगा, जिससे यूज़र एक्सपीरियंस में सुधार सम्भव है। 

2) Under-display Face ID और Punch-Hole Front Camera

कई लीक रिपोर्ट्स में यह संकेत मिला है कि Face ID sensors को स्क्रीन के नीचे integrate किया जा सकता है, जिससे Dynamic Island/Sensor area कम दिखेगा और सिर्फ एक छोटा punch-hole selfie कैमरा दिखाई देगा।
यह बदलाव अगले iPhone में फ्रंट-डिज़ाइन को ज्यादा immersive और clutter-free बना सकता है।

3) नया A20 Pro Chip & Display Tech

iPhone 18 Pro rumors में एक नई जनरेशन का A20 Pro chipset (2nm) भी ज़िक्र में है, जो पावर efficiency और performance में बड़ा leap दे सकता है। 
साथ ही LTOP AMOLED डिस्प्ले के साथ variable refresh rate और बेहतर brightness भी सम्भव है।

4) Display Size & Design Details

•iPhone 18 Pro 6.27-inch LTPO display के साथ आ सकता है
•Pro Max 6.86-inch LTPO screen के साथ आशंका है
कुछ रिपोर्ट कहते हैं कि दोनों Pro मोडलों में LTPO 120Hz डिस्प्ले रहेगा और पिछले वर्ज़नों की तरह ICC सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी मिलेगा।

5) Launch Date & Timeline

Apple आम तौर पर सितंबर 2026 में अपना नया iPhone फ्लैगशिप लॉन्च करता है।
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार भी iPhone 18 Pro और 18 Pro Max को Fall 2026 (September–October) में पेश किया जा सकता है।
कुछ रिपोर्ट यह भी कहती हैं कि standard iPhone 18 का रोलआउट 2027 में हो सकता है, जबकि Pro lineup पहले आएगी।

6) रंग विकल्प और कैमरा

कुछ लीक में Burgundy, Brown और Purple जैसे नए color options की बात भी सामने आई है।
इसके अलावा Pro Max मॉडल के कैमरा में variable aperture system भी देखने को मिल सकता है, जिससे low-light और depth-of-field performance बेहतर हो सकती है।


क्या Confirmed नहीं हैं 

यह सब अभी रीलिएज़ / लीक पर आधारित है और Apple द्वारा official पुष्टि अभी नहीं हुई है। कुछ रिपोर्ट्स में डेटा conflicting details भी हैं जैसे कि Dynamic Island का behavior या Face ID placement, इसलिए final जानकारी सेप्टेम्बर 2026 में ही उपयोगकर्ता को मिलेगी।


टिप्पणियाँ